वारदात: फरीदाबाद में हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश, पुलिस ने खेत से अधजली हालत में किया बरामद
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 28 Nov, 2022 06:28 PM

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मृतक का शव खेत से बरामद किया। शव को आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई थी।
फरीदाबाद(अनिल): जिले के गांव कोराली में एक युवक की हत्या करने के बाद शव जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक का शव अधजली हालत में खेत से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीती रात दुकान बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचा था मृतक
जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 54-55 साल है। बीती रात दुकान बंद करने के बाद मृतक व्यक्ति अपने घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने व्यक्ति की छानबीन शुरू की। पुलिस को भी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी दी गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मृतक का शव खेत से बरामद किया। शव को आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई थी। इस वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

पुलिस ने बरामद किए 5 लाख के 28 मोबाइल

Factory Fire: जींद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत...कई मजदूर झुलसे

पुलिस पर चलाई गोली तो मिला करारा जवाब! फरीदाबाद का कुख्यात लुटेरा ढेर होते-होते बचा, अब सलाखों के...

फरीदाबाद से गुड़गांव आ रही कार बनी आग का गोला

OMG! घर व खेतों में अफीम की खेती, करनाल में पुलिस ने 650 अफीम के पौधे सहित आरोपी काबू

"मेरी जान को खतरा है..." बहन को फोन करने के बाद लापता हुए युवक की निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव

साहिल की हत्या का आरोपी हादसे में बना मौत का ग्रास, बिहार में एक साथ हुई 5 लोगों की मौत, आज...

सिरसा में महिला मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम, पढ़कर रह जाएंगे...

Haryana: फरीदाबाद में 926 करोड़ का मेगा प्लान, लगेंगे 3 आधनिक CETP

फरीदाबाद में विभाग ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई, कई घरों और दुकानों को किया ध्वस्त